जेस्टिमा कंपनी के उत्पादों पर हुई विस्तृत चर्चा, सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी ने की सराहना
जेस्टिमा कंपनी के उत्पादों पर हुई विस्तृत चर्चा, सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी ने की सराहना
सुंदरनगर : अजय सूर्या /
सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सुंदरनगर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के रेड हाउस में जेस्टिमा कंपनी के प्रवर्तकों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान कंपनी के विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता, विशेषताओं एवं उपयोगिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के लिए जेस्टिमा कंपनी के प्रवर्तक देव प्रकाश तथा भारत के प्रथम गोल्ड लेवल अचीवर सुनील पुरी ने सुरेंद्र कुमार को आमंत्रित किया था। कंपनी के पदाधिकारियों ने उन्हें अपने विभिन्न उत्पादों की जानकारी देते हुए उनकी गुणवत्ता और विशेषताओं से अवगत कराया।
उत्पादों की समीक्षा एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद सुरेंद्र कुमार ने जेस्टिमा कंपनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले हैं तथा उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली और उत्पाद विकास के प्रति किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें दुर्गा दास, सुरजीत ठाकुर, प्रमोद कुमार, घनश्याम, कमला देवी, सुनीता देवी, शंकर दास प्रेमी, पूर्व फौजी रूप सिंह, देवकी नंदन शर्मा, संदिशा ठाकुर, सुशील कुमारी तथा हेम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कंपनी के उत्पादों एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें