अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु पंजाब पुलिस व आईटीवीपी का रावी नदी किनारे सर्च ऑपरेशन

अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु पंजाब पुलिस व आईटीवीपी का रावी नदी किनारे सर्च ऑपरेशन

पंजाब समाचार


पठानकोट/सुजानपुर (नरेन्द्र निंदी):- श्री अमरनाथ जी की पावन यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा पठानकोट ज़िले के रावी नदी से सटे गांवों — कमुयाल, सिद्दोडी, हरूर, राजपुरा और माधोपुर — में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।


इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी धार कलां सरदार लखविंदर सिंह ने किया। उनके साथ डीएसपी सुखवीर सिंह, आईटीबीपी डीएसपी बिक्रम सिंह, एसएचओ धार कलां सब-इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह, अतिरिक्त एसएचओ शाहपुर कंडी सब-इंस्पेक्टर भूमिका ठाकुर, आईटीबीपी और पंजाब पुलिस के लगभग 60 से अधिक अधिकारी व जवान शामिल रहे।


डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा के लिहाज़ से रावी किनारे के इलाकों में लगातार गश्त और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद है कि कोई भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व इन संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश न कर सके।"


इस दौरान पुलिस दल ने गुज्जर समुदाय के डेरों में जाकर सघन तलाशी ली और डेरा मुखियों को सख्त हिदायत दी कि यदि कोई अनजान या संदिग्ध व्यक्ति उनके पास शरण लेता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


पुलिस द्वारा रावी नदी के किनारे बसे गांवों के सरपंचों और आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त नजदीकी पुलिस थाने को दें।


डीएसपी ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन केवल एक बार का नहीं है, बल्कि रूटीन निगरानी का हिस्सा है जिससे अमरनाथ यात्रा और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया