मैक्लोडगंज में घूमने आई विदेशी महिला वीजा एक्सपायरी पर गिरफ्तार

मैक्लोडगंज में घूमने आई विदेशी महिला वीजा एक्सपायरी पर गिरफ्तार 

प्रतीकात्मक चित्र 
मैक्लोडगंज (धर्मशाला) पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत एक विदेशी महिला के वीजा समाप्त होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का संबंध अफ्रीकी देश कीनिया से है। वह 2-3 दिन पहले मैक्लोडगंज क्षेत्र में घूमने के लिए आई थी। दस्तावेजों की नियमित जांच के दौरान यह पाया गया कि महिला का वीजा पहले ही समाप्त हो चुका है

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया और उसे मैक्लोडगंज थाने लाया गया, जहां पूछताछ जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा आदिति सिंह ने बताया कि विदेशी महिला को वीजा नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग