प्रेम प्रसंग में पकड़ी गई विवाहिता, पंचायत ने पति-पत्नी के रिश्ते को दी समाप्ति की अनुमति

प्रेम प्रसंग में पकड़ी गई विवाहिता, पंचायत ने पति-पत्नी के रिश्ते को दी समाप्ति की अनुमति 


मनसाही, कटिहार :


मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक जीवन को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसके नाना ने पकड़ा। महिला एक बच्ची की मां है और उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक युवक से हुआ था।

प्रारंभ में पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सामान्य रहा और एक बच्ची का जन्म भी हुआ। लेकिन कुछ समय बाद महिला का अपने चचेरे देवर से प्रेम संबंध विकसित हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और मामला अनैतिक संबंध तक जा पहुंचा।

हाल ही में महिला जब मायके आई, तो उसने अपने प्रेमी को भी वहीं बुला लिया। इसी दौरान महिला के नाना ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद स्वजन, प्रेमी के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर महिला का पति भी पहुंचा। गांव में पंचायत बुलाई गई जिसमें पति ने यह भी बताया कि छह महीने पहले भी दोनों को इसी तरह पकड़ा गया था, लेकिन तब मामला दबा दिया गया था।

पंचायत में महिला ने साफ शब्दों में पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, प्रेमी युवक ने भी विवाह करने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत में पति-पत्नी दोनों ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने का लिखित निर्णय लिया।

पंचायत ने दोनों को स्वतंत्र रूप से जीवन जीने की अनुमति दे दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला की मां भी विवाह के कुछ समय बाद से मायके में ही रह रही थी, जिससे महिला का पालन-पोषण ननिहाल में ही हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित