सीईटी परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

सीईटी परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत 


नारनौल :

सीईटी परीक्षा देने के लिए नारनौल आए भिवानी जिले के 18 वर्षीय पारस की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पारस नारनौल के गांव सुराना के पास स्थित आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देकर जैसे ही बाहर निकला, उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद भाई अनीश ने उसे तुरंत संभाला और लोगों की मदद से पहले एक प्राइवेट अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने पारस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।

पारस के चाचा अलकेश के अनुसार, मृतक के दिल में पहले से छेद था और उसका उपचार भी चल रहा था। संभवतः परीक्षा के तनाव और गर्मी के कारण उसे हार्ट अटैक आया। पारस पढ़ाई में होनहार था और यह उसकी पहली परीक्षा थी, जो वह बाहर जाकर दे रहा था।आज उसका अंतिम संस्कार गांव खरक कलां में किया गया। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा