वन विभाग की नाका को तोड़ भागा कार चालक, टीम ने रैहन में दबोचा।

 वन विभाग की नाका को तोड़ भागा कार चालक, टीम ने रैहन में दबोचा।


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /

उपमंडल जवाली के अधीन सोमवार देर रात्रि वन विभाग द्वारा समलाना में की गई नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी नाका तोड़कर भाग निकली जिसे विभागीय टीम ने रैहन के समीप काबू कर लिया। सेंट्रो गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें खैर के छिलके पाए गए जिससे लग रहा था कि गाड़ी में खैर को बेचकर कहीं से आए हैं। सेंट्रो कार ने रैहन में तीन-चार अन्य वाहनों को टक्कर मारकर उनका काफी नुकसान किया है। वन विभाग ने कार चालक अमित कुमार निवासी ढसोली को पकड़कर उसको मुचलके पर छोड़ दिया है तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है। 

     आरओ जवाली आशीष कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने समलाना में नाकाबन्दी की हुई थी कि एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो वह वहां से भाग निकला। पीछा करते हुए कार को चालक सहित रैहन में दबोच लिया गया। वन विभाग ने अमित कुमार निवासी ढसोली को पकड़कर मामला दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया है तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार की नंबर प्लेट पर जो नंबर लिखा है वो किसी अन्य गाड़ी का लग रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमित कुमार को डीएफओ नूरपुर की अदालत में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में