जीजीडीएसडी महाविद्यालय ने मनाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

 जीजीडीएसडी महाविद्यालय ने मनाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान


वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लगाए विविध प्रजातियों के पौधे

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में पर्यावरण क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अब पर आधारित एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण असंतुलन का परिणाम हैं। ऐसे में प्रकृति संरक्षण हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण क्लब की समन्वयक डॉ. उषा शर्मा एवं एनएसएस समन्वयक अरविंद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। विज्ञान संकाय के सहायक प्राध्यापक अनीश कुमार, ईशा चावला एवं सुश्री मीनाक्षी ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

 परिसर का किया सौंदर्यकरण:

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं उसके आस-पास बरसात के कारण उग आई अवांछित और अनियंत्रित वनस्पतियों की सफाई कर पर्यावरण के अनुकूल और उपयोगी पौधों का रोपण किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित