माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

धर्मशाला समाचार


धर्मशाला(ब्यूरो):- पर्यटन ढांचे को मजबूती देने के लिए हिमाचल को मिला केंद्र का बड़ा तोहफा केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2024-25 के दौरान बड़ी घोषणाएं की हैं। संसद में काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को जानकारी देते हुए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए ₹56.26 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।


🎯 इसके साथ ही, पर्यटन मंत्रालय द्वारा


लाहौल-स्पीति जिला के उपमंडल काज़ा में पर्यटन ढांचे के विकास हेतु ₹24.82 करोड़,


और किन्नौर के रकछम-छितकुल क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को उन्नत करने के लिए ₹4.96 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।


📜 शेखावत ने यह भी बताया कि हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए पूर्व में, वर्ष 2016-17 के दौरान स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कियारीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, काँगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर और चम्बा जैसे हिमालयन सर्किट क्षेत्रों के लिए ₹68.34 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी।


💧 धर्मशाला की डल झील में पानी की लीकेज के बारे में पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह विषय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, और केंद्र सरकार के पास जलाशयों की लीकेज रोकने या उनके संरक्षण हेतु कोई अलग योजना फिलहाल नहीं है।


📌 यह कदम राज्य में पर्यटन को नया आयाम देगा और स्थानीय रोजगार व आर्थिकी को भी गति प्रदान करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित