मनाली में पर्यटन विकास निगम द्वारा पहली बार हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

 मनाली में पर्यटन विकास निगम द्वारा पहली बार हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन 


मनाली : ओम बौद्ध /

मनाली में पर्यटन विकास निगम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।मनाली में आयोजित इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में पर्यटन विकास निगम के मनाली के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी रक्तदान किया । मनाली स्थित होटल कुंजम में आयोजित इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्त एकत्र संग्रहालय जिला कुल्लू के स्टाफ व मनाली हॉस्पिटल से डॉक्टर व स्टाफ ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान क़रीब 40 लोगों ने रक्तदान किया और 40 यूनिट रक्त इकट्ठा किया ।रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला ।इस दौरान पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बलदेव सिंह ओक्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में पर्यटन विकास निगम की विभिन्न इकाईयों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज मनाली में भी पर्यटन विकास निगम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लड सेंटर रीजनल हॉस्पिटल कुल्लू के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर में पर्यटन विकास निगम के कुल्लू, मनाली ,नग्गर, सिस्सू और लाहौल स्पीति के कर्मचारियों और मनाली के स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया । उन्होंने बताया कि निगम के द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और आने वाले समय में भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा। उधर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर करण ने बताया कि इस शिविर में 40 यूनिट रक्त को इखठा किया गया है । उन्होंने बताया की आगामी 30 जुलाई को नगर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो भी रक्तदान करना चाहतें हैं बो नगर आ जाएं इस आसार पर डॉक्टर पिया कपूर स्टाफ नर्स नताशा घाटमपुर लैब टेक्निशन राकेश कुमार डॉक्टर सीनियर लेन टेक्निशम बीर सिंह उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित