स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एस डी एम कार्यालय राजगढ़ में बैठक आयोजित। कार्यक्रम की रुप रेखा की गई तैयार।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एस डी एम कार्यालय राजगढ़ में बैठक आयोजित। कार्यक्रम की रुप रेखा की गई तैयार। 


राजगढ़ के नेहरू ग्राउंड में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। यह निर्णय उपमंडलाधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत पुलिस और स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक परेड निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

समारोह के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए 'रन अगेंस्ट ड्रग्स' मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण भी किया जाएगा।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार , बी डी ओ तपेंद्र नेगी, सी डी पी ओ, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उपासना शर्मा, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा, विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्कूल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में