उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

 उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं


ऊना उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक प्रकट करने उनके हम्बोली स्थित आवास पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्री गणेश दत्त भरवाल का 20 जुलाई की रात को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भरवाल का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सहज, विनम्र और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। वर्ष 1985 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया और चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि श्री भरवाल का जनता से गहरा जुड़ाव, सामाजिक सरोकारों के प्रति निष्ठा और सादगीपूर्ण जीवनशैली हमेशा स्मरणीय रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय भरवाल के सुपुत्र डॉ. कपिल भरवाल समेत शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर गोंदपुर बुल्ला के पूर्व प्रधान सतीश बिट्टू भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर