हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

उत्तराखंड समाचार


ब्यूरो:- हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में आज सुबह भयावह भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।खबर लिखने तक मृतकों की संख्या 8 हो चुकी थी।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी, और इसी दौरान कुछ कारणों से भगदड़ मच गई। हालाँकि भगदड़ के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहाँ देशभर से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। सावन माह और त्योहारी सीजन में यहाँ भक्तों की भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव पड़ता है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें। घटना को लेकर मुख्यमंत्री और धार्मिक विभाग द्वारा भी संवेदना प्रकट की गई है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

खबर लिखने तक मृतकों की संख्या 8 हो चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच