लाहौल-स्पीति भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय केलांग में कारगिल विजय दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया।

 लाहौल-स्पीति भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय केलांग में कारगिल विजय दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया।


केलांग : ओम बौद्ध /

लाहौल स्पीति भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय केलांग में कारगिल विजय दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर ज़िले से संबंध रखने वाले भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर द्वारा रास बिहारी की प्रतिमा पर खतग पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को याद कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

रवि ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि देश की सरहदें सैनिकों के बलिदान से सुरक्षित हैं और लाहौल स्पीति के सैकड़ों जवान भी सीमाओं की रक्षा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अब स्वांगला समुदाय के युवाओं को भी लद्दाख स्काउट्स में सेवा देने का अवसर मिल रहा है, जो गौरव की बात है।

कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों में शामिल रहे कैप्टन प्रेम लाल (डोगरा स्काउट्स), कमांडेंट चेतन सिंह (एसएसबी), सूबेदार रिंचेन दोरजे (लद्दाख स्काउट्स),

टशी वंगदुई (भारतीय सेना, आर्मी इंटेलिजेंस), भूतपूर्व सैनिक राम कृष्ण, गोविन्द, और हीरालाल जी को रवि ठाकुर ने टोपी और खतग पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने भी वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में देश के अनेक सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनके कारण आज देश सुरक्षित है।

कार्यक्रम में केलंग भाजपा मंडल अध्यक्ष तंजिन कटोच, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, लाहौल स्पीति महिला मंडल, तथा स्थानीय नागरिकों और पूर्व सैनिकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम ने न केवल वीर सैनिकों के योगदान को याद किया, बल्कि युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान