केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित 

केलांग समाचार


ब्यूरो:-  लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कारगिल विजय दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले से संबंधित भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर द्वारा रास बिहारी बोस की प्रतिमा पर खतग पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उन्होंने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि, “देश की सीमाएं हमारे सैनिकों की वजह से आज सुरक्षित हैं और लाहौल-स्पीति के सैकड़ों नौजवान भी इस पवित्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।”

रवि ठाकुर ने विशेष रूप से स्वांगला समुदाय के युवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अब उन्हें लद्दाख स्काउट्स में सेवा देने का अवसर मिल रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

सम्मान समारोह में प्रमुख भूतपूर्व सैनिक रहे उपस्थित:

  • कैप्टन प्रेम लाल (डोगरा स्काउट्स)

  • कमांडेंट चेतन सिंह (एसएसबी)

  • सूबेदार रिंचेन दोरजे (लद्दाख स्काउट्स)

  • टशी वंगदुई (भारतीय सेना, आर्मी इंटेलिजेंस)

  • राम कृष्ण, गोविन्द और हीरालाल — पूर्व सैनिक

इन सभी वीरों को रवि ठाकुर ने टोपी और खतग पहनाकर सम्मानित किया।

देश की सुरक्षा में शहीदों का योगदान अविस्मरणीय: भाजपा अध्यक्ष

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने अपने संबोधन में कहा कि, “कारगिल युद्ध भारत के इतिहास में वीरता और बलिदान का प्रतीक है। हमारे सैकड़ों वीर सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित हैं।”

इस कार्यक्रम में केलंग भाजपा मंडल अध्यक्ष तंजिन कटोच, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, लाहौल स्पीति महिला मंडल, भूतपूर्व सैनिक एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस आयोजन ने न केवल सैनिकों के बलिदान को याद किया, बल्कि युवाओं को भी राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित