जिला कुल्लू में बरसात के बाद मौसम खुलने से पहाड़ दरकने लगे हैं - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला कुल्लू में बरसात के बाद मौसम खुलने से पहाड़ दरकने लगे हैं

जिला कुल्लू में बरसात के बाद मौसम खुलने से पहाड़ दरकने लगे हैं।


कुल्लू : ओम बौद्ध /

 जिला कुल्लू में बरसात के बाद मौसम खुलने से पहाड़ दरकने लगे हैं। बीते कल शुक्रवार को भी दोपहर करीब 1.30 बजे जिला कुल्लू के सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के दरमेढा गांव के पीछे पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भारी-भरकम चट्टानें, पत्थर और मलबा गिरने से गांव के लोग जान बचाकर सुरक्षित जगह की ओर भागे। पहाड़ी से शाम तक रुक-रुक भूस्खलन होता रहा। सूचना के बाद पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने लोगों से रोपा स्थित रेस्टहाउस में रुकने को कहा। प्रशासन ने ग्रामीणों को टेंट और अन्य सामान उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया मगर ग्रामीणों ने पहले दिन गांव न जाकर रिश्तेदारों के यहां जाने की बात कही।पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से गांव को खतरा हो गया है। लोग पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। हालांकि गांव को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बताया कि जिला कुल्लू के सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के दरमेढा गांव के पीछे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है उन्होंने कहा कि पहाड़ी से चट्टानें और पत्थर गांव तक आ रहे हैं। गांव को खतरा बना हुआ है।उन्होंने कहा की गांव के 14 परिवारों के करीब 60 से अधिक सदस्यों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों की सुरक्षा को लेकर उनके रहने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का दौरा किया है। ग्रामीणों से बात कर उन्हें रोपा में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के रेस्टहाउस में ठहरने का विकल्प दिया है। कहा कि प्रशासन पहाड़ी दरकने की स्थित पर नजर रखे हुए है।


कोई टिप्पणी नहीं