विकास खंड नगरोटा सुरियाँ का दो स्थानों से संचालन मज़ाक का विषय बना इस पर सरकार की हो रही किरकरी

 विकास खंड नगरोटा सुरियाँ का दो स्थानों से संचालन मज़ाक का विषय बना इस पर सरकार की हो रही किरकरी


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

पंचायत समिति कार्यालय नगरोटा सुरियाँ से तथा कार्यकारी अधिकारी कम BDO कार्यालय हो रहा ज्वाली से संचालित

विकास खंड नगरोटा सुरियाँ दो भागों में बँटने के वाद आज पंचायत समिति नगरोटा सुरियाँ की अध्यक्ष पूजा देवी तथा उपाध्यक्ष धीरज अत्तरी ने आज नगरोटा सुरियाँ स्थित अपने कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों तथा जन प्रतिनिधिओं के साथ बैठक की तथा सरकार से जबाब माँगा कि जिस तरह से जबरदस्ती माननीय अदालत के स्टे के उपरान्त आनन फ़ानन में विकास खंड नगरोटा सुरियाँ से आधा सामान जवाली में शिफ्ट किया गया, जबकि आधा सामान अभी भी नगरोटा सुरियाँ में ही सुरक्षित पड़ा है तथा साथ ही पंचायत समिति का कार्यालत भी अभी तक नगरोटा सुरियाँ मे चल रहा है और पंचायत समिति का कार्यकारी अधिकारी कम BDO जवाली में अपना डेरा जमाये बैठे है, यह इस क्षेत्र की जनता के साथ बहुत बड़ा छल है तथा विकास खंड का दो स्थानों से संचालन मज़ाक का विषय बना हुआ है, इस पर सरकार की बहुत किरकरी हो रही है, बैठक में प्रदेश पर आई प्राकृतिक आपदा पर चर्चा हुई तथा पंचायत समिति क्षेत्र में इसके नुकसान पर भी चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी प्रधानों पंचायत समिति सदस्यों को भी निर्देश जारी किये गए की इस आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों की यथा सम्भव सहायता करें तथा आपदा से हुए नुकसान की जानकारी सरकार को दें, इस मोके पर पंचायत समिति सदस्य रेनू शर्मा, बन माला, प्रधान खब्बल रिम्पल, प्रधान कथोली गुरचरण सिंह बेदी, रजनी महाजन, उप प्रधान बारियाल कवि गुलेरिया, प्रधान बासा सुरेखा देवी, पूर्व प्रधान संजय महाजन, जसवंत सिंह उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल