प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने खूब पीटा, गई जान

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने खूब पीटा, गई जान 


पुलिस जांच में सामने आया है कि आयुष को लड़की के घर के पास ही बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका शव उठाकर किसी दूसरी जगह फेंक दिया, ताकि घटनास्थल से जुड़ा कोई सीधा सुराग न मिले। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की ने ही फोन कर आयुष को मिलने बुलाया था और वहां उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।  

मामला रतलाम जिले के ग्राम मेवासा का है जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह डायल 100 की टीम को एक अज्ञात शव की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान ग्राम कांडरवासा निवासी आयुष मालवीय के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, उन्होंने महू-नीमच हाईवे पर कांडरवासा फंटे के पास चक्काजाम कर दिया। मृतक के पिता और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके जुलूस की मांग और मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। चक्काजाम के दौरान बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग हाईवे पर डटे रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पाटनवाला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया