वन विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्यवाही ठेकेदार के घर के पास खैर के सैकड़ों मोछे जब्त

 वन विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्यवाही ठेकेदार के घर के पास खैर के सैकड़ों मोछे जब्त


शाहपुर : जनक पटियाल /

वन विभाग ज्वालामुखी की टीम ने सपडी़ भाटी में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए खैर के पेड़ों के सैकड़ों मोछे बरामद किए हैं। बरामद किए मोछों की कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपए आंकी जा रही है।कार्यवाही में ठेकेदार के पास खैर कटान की कोई अनुमति नहीं पाई गई जिसके चलते वन विभाग ने तुरंत मोछे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी हैl

यह कार्रवाई आरओ ज्वालामुखी ईशानी ने नेतृत्व में वनरक्षक रिक्की शर्मा ,दीपाक कुमार, विनोद कुमार द्वारा अमल में लाई गई । बताया जा रहा है की ठेकेदार बेखौफ होकर अपने घर के नजदीक ही खैर के मोचों की छंटनी कर रहा था।वन विभागों को इस संबंध गुप्त सूचना मिली थी,जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर खैर के मौछों को कब्जे में लियाl

ठेकेदार का दावा है कि उसने यह पेड़ मलकीयत भूमि से काटे हैं, लेकिन विभाग अब इस दावे की भी जांच कर रहा है।वन विभाग ने नजदीकी जंगलों में भी दबिश देना शुरू कर दिया है और खैर कटान से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ।आरओ ईशानी ने कहा कि अब तक की यह बड़ी कारेवाई है और जंगलों में अवैध खैर कटान पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन से भी रैकी की जायेगी ।

अवैध खैर कटान ममले में निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने पाया कि यहां बरामद किए गए मोछों के अलावा अधिकतर पेड़ों को भी जड़ से ही उखाड़ दिया गया है।बता दें कि नियमों के अनुसार कटान के दौरान खैर के पेड़ों को जड़ से नहीं उखाड़ा जा सकता है लेकिन मौके पर देखा गया की अधिकतर पेड़ों की जडे़ भी यहाँ उखाड़ कर रखी गई हैं, ऐसे में यह ममला और भी संगीन बन गया हैl

वन विभाग की करेवाई से खैर तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी करवाई अमल में लाई जायेगी। बहरहाल वन विभाग की टीम ने सभी खैरों के मोछों साहित छंटनी के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हड़ी को भी कब्जे में ले लिया हैl

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा के बोल 

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा ने भी इस कारेवाही की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध कटान करने वालों को बख्शने वाला नहीं है।क्षेत्र में खैर माफिया की सक्रियता पर नजर रखने के लिए लगातर गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया