सूद सभा पालमपुर ने तीसरी बार किया पौधारोपण ।

 सूद सभा पालमपुर ने तीसरी बार किया पौधारोपण ।

कृषि विश्वविद्यालय परिसर में जाकर आज पर्यावरण संरक्षण में निभाई सक्रिय भूमिका, कुलपति ने जताया आभार


पालमपुर : केवल कृष्ण /

सूद सभा पालमपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार तीसरी बार पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस बार पौधारोपण का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर परिसर में किया गया, जहां करीब 25 देवदार के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन शर्मा, कार्यकारी डीन डॉ. अजय सूद, वित्त नियंत्रक नीरज सूद, डॉ. सोनिया सूद, डॉ. दीपिका सूद, संपदा अधिकारी बी.एस. जस्सल, अधिशासी अभियंता विपन नाग, सहायक अभियंता अरुण व्यास, शमिन्दर शर्मा, प्रताप ठाकुर, अरुण शर्मा, राजीव सूद, गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा, विजय ठाकुर, सतीश सैम सहित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

सूद सभा की ओर से अनुज सूद, डॉ. अशोक सूद, संजय सूद, कुंदन सूद, मनोज सूद और सुमित सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस मानसून सत्र में सूद सभा द्वारा यह तीसरा पौधारोपण कार्यक्रम था। इससे पूर्व सभा ने होटल टी-बड परिसर और पालमपुर बस स्टैंड के पार्क सीटिंग एरिया में भी पौधारोपण किया था।

कुलपति डॉ. नवीन शर्मा ने सूद सभा पालमपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संस्था द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधों की 80% से अधिक जीवित रहने की दर सराहनीय है। हमें आशा है कि इस बार भी ये पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होंगे और परिसर की हरियाली में इज़ाफा करेंगे।”

इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ संरक्षक अजीत बाघला ने कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति का धन्यवाद करते हुए कहा कि “इतनी प्राइम लोकेशन पर पौधारोपण करवाना बड़ी उपलब्धि है। हमें पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय इन पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करेगा और इनकी जीवित रहने की दर शत-प्रतिशत रहेगी।”

सूद सभा पालमपुर द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास न केवल पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि समाज के हर वर्ग को हरियाली की ओर प्रेरित भी कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर