ज्वाली में विस्फोटक सामग्री से गायों को नुकसान, प्रशासन व विभागों के खिलाफ लोगों में रोष - Smachar

Header Ads

Breaking News

ज्वाली में विस्फोटक सामग्री से गायों को नुकसान, प्रशासन व विभागों के खिलाफ लोगों में रोष

 ज्वाली में विस्फोटक सामग्री से गायों को नुकसान, प्रशासन व विभागों के खिलाफ लोगों में रोष


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षैत्र मैं अभी पनालथ पंचायत के देहरी में विस्फोटक सामग्री से तीन गऊओं के जबड़े उड़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को सुबह ग्राम पंचायत फारियां के नजदीक झील एरिया में विस्फोटक सामग्री को मुंह में डालने से एक अन्य गाय का जबड़ा बुरी तरह से उड़ गया जिससे लोगों में वन्य प्राणी विभाग, बीबीएमबी, प्रशासन व पुलिस के खिलाफ रोष पनप उठा है। लोगों ने कहा कि जब तक झील में खेती नहीं की गई थी तब तक ऐसा कोई भी मामला घटित नहीं हुआ और अब जैसे ही खेती की गई तो ऐसा कारनामा करके बेसहारा पशुओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि इन बेसहारा पशुओं के शारीरिक नुकसान के लिए वन्य प्राणी विभाग, बीबीएमबी, प्रशासन जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि अगर झील किनारे हो रही खेती को बन्द न करवाया गया तो वन्य प्राणी विभाग, बीबीएमबी व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं