लिटल एंजल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न
लिटल एंजल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर जिला कांगड़ा की विधानसभा फतेहपुर के लिटल एंजल मॉडल हाई स्कूल लोहरा (घोली) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, वहीं मंच से नशे से दूर रहने और अनुशासन का संदेश दिया गया। जिला कांगड़ा की विधानसभा फतेहपुर के अंतर्गत लिटल एंजल मॉडल हाई स्कूल लोहरा (घोली) में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राघब पठानियां ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथियों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओपी चौधरी, समाजसेवी डॉ. बनीत पराशर और हिमकोफेड के निदेशक रघुबीर सिंह पठानियां मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्कूल के नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन की ओर से शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने बच्चों से नशे से दूर रहने, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। ओपी चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यइस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।रघुबीर सिंह पठानियां निदेशक हिमकोफेड विद्यालय द्वारा बच्चों की प्रतिभा को मंच देना सराहनीय है। शिक्षक और अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं।डॉ. बनीत पराशर समाजसेवी
आज सबसे जरूरी है कि बच्चे नशे से दूर रहें। शिक्षा, खेल और संस्कार ही उन्हें एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं