मासिक भंडारे का आयोजन किया गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

मासिक भंडारे का आयोजन किया गया

 मासिक भंडारे का आयोजन किया गया 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम प्रांगण में संस्थान द्वारा आज मासिक भंडारे का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक उपस्थित रहे, जिन्होंने सत्संग, भजन, ध्यान और सेवा के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया l इस कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी सुश्री पुण्य भारती द्वारा गुरु चरणों में भावपूर्ण वंदना के गायन से किया गया इसके उपरांत दिव्या गुरु  आशुतोष महाराज  की शिष्या साध्वी  मनस्वनी भारती  ने सत्संग प्रवचनों के माध्यम से गुरु महिमा का गूढ़ एवं प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि गुरु केवल मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि शिष्य के जीवन का प्रकाश स्तंभ होते हैं। साध्वी जी ने भक्ति नियमों, गुरु आज्ञा के पालन तथा शिष्य के जीवन में गुरु आज्ञा के महत्व को सरल उदाहरणों और विचारों के माध्यम से स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गुरु आज्ञा में चलकर ही शिष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है और आत्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है।गुरु आज्ञा के द्वारा ही शिष्य के जीवन का कल्याण हैl शिष्य गुरु की प्रत्येक आज्ञ को शिरोधारीय करता हुआ अपने जीवन का यापन करता है गुरु के प्रत्येक वचन को अपने हृदय में धारण कर गुरु कृपा का पात्र बन जाता है l गुरु वचनों को धारण करने के पश्चात शिष्य परम आनंद की प्राप्ति करता है सत्संग क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वामी हरिशानंद जी ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान न केवल आध्यात्मिक जागृति का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सेवा, सद्भाव और आत्मबोध का संदेश भी पहुंचा रहा है। साथ ही उन्होंने दिव्य गुरु  आशुतोष महाराज  के महान उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु महाराज  का संकल्प मानव जीवन को अज्ञान से ज्ञान की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना है।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रेम, समर्पण और सेवा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मासिक भंडारे का यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में सद्भाव, सेवा और गुरु भक्ति का संदेश भी प्रसारित करता नजर

कोई टिप्पणी नहीं