रिवालसर में जॉब ट्रेनी पॉलिसी को लेकर भाजपा का विरोध, सरकार पर लगाए युवाओं से छल के आरोप

 रिवालसर में जॉब ट्रेनी पॉलिसी को लेकर भाजपा का विरोध, सरकार पर लगाए युवाओं से छल के आरोप


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह उपमंडल के रिवालसर में जॉब ट्रेनी पॉलिसी को लेकर भाजपा बल्ह (रिवालसर) मंडल के आईटी संयोजक कमलेश शर्मा ने शनिवार दोपहर 2 बजे सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है और सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है।कमलेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार पहले ही अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर पाई है और अब युवाओं को नौकरी देने के नाम पर दो-दो बार परीक्षा देने की बाध्यता थोप दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती के लिए परीक्षा और फिर नियमित होने से पहले दोबारा परीक्षा युवाओं के साथ अन्याय है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो प्रदेश के बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करार दिया और सरकार से तुरंत इस नीति को रद्द करने की मांग की। ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की