चंबा भूस्खलन से भारी चट्टानों के नीचे पति-पत्नी दबे, हुई मौत

चंबा भूस्खलन से भारी चट्टानों के नीचे पति-पत्नी दबे, हुई मौत 

(चंबा जितेन्द्र खन्ना) जिला चंबा के मैहला विकास खंड की ग्राम पंचायत चड़ी में बारिश के कारण भूस्खलन होने से भारी चट्टानों के मकान पर आ गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबने से मौत हो गईं। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गईं है। शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कालेज चंबा लाया जा रहा है।  

जानकारी के अनुसार चड़ी पंचायत के सुताह गांव के संजीव कुमार की बेटी पल्लवी अपने पति सन्नी दोनों वासी कियानी के संग अपने मायके आई हुई थी। रविवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण  भूस्खलन होने से भारी भरकम चट्टानें मकान पर आ गिरी। परिणामस्वरूप मकान में सोए सन्नी व पल्लवी की मलबे में दबने से मौत हो गई।

मकान पर चट्टानें गिरने की आवाज सुनकर हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर शेष सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

उधर, चड़ी पंचायत के उपप्रधान पवित्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ