रविवार को सात केंद्रों में होगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

रविवार को सात केंद्रों में होगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

मंडी समाचार

मंडी(ब्यूरो):-  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने जिला मुख्यालय मंडी में 13 अप्रैल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस(1), एनडीए और एनए(1) की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों होने जा रही है। सीडीएस(1) की परीक्षा के लिए  दो केन्द्र वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-001 और वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-002 बनाए गए हैं। 

जबकि एनडीए और एनए(1) की परीक्षा के लिए रा.व.मा.पा.(गर्ल्स) मंडी उप केंद्र-003, आई.टी.आई मंडी उप केंद्र-004, रा.व.मा.पा. (बॉयज) मंडी उप केंद्र-005, रा.व.मा.पा.(बॉयज) भंगरोटू उप केंद्र-006 और पीएम श्री रा.व.मा.पा. कनैड़ उप केंद्र-007 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सीडीएस(1) की परीक्षा तीन सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक, दूसरी परीक्षा 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक और तीसरी परीक्षा 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक होगी। 

इसके अतिरिक्त एनडीए और एन(1) की परीक्षा दो सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक और दूसरी परीक्षा 2ः00 बजे से 4ः30 बजे तक होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 1649 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे है। परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुँचना होगा।  सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ अपना ई-एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।  

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट को बंद कर दिए जाएंगे। जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर