'रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल' थीम पर आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता

'रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल' थीम पर आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता

मंडी समाचार

जोगिन्दर नगर(ब्यूरो):- राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर थीम 'रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल' पर आधारित मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मैराथन प्रतियोगिता का तहसीलदार जोगिन्दर डॉ. मुकुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने सभी को राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से जीवन में कड़ी मेहनत कर निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज नशे की सामाजिक बुराई से जूझ रहा है। 

युवाओं से स्वयं को नशे से दूर रखते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही नशे की इस सामाजिक बुराई के प्रति व्यापक जन जागरूकता लाने का भी आग्रह किया ताकि हमारा समाज इस सामाजिक बुराई से मुक्त हो सके। तहसीलदार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के अवसर पर आयोजित पुरुष वर्ग की 12 किलोमीटर तथा महिला वर्ग की 7 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बिलासपुर जिला के अनीश चंदेल और महिला वर्ग में ऊना जिला की ज्योति बाला विजयी रही। इसके अलावा पुरुष वर्ग में मंडी जिला के धर्मपुर के अनिल कुमार व मंडी के ही नागेंद्र पाल ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 

इसी तरह महिला वर्ग में मंडी जिला की अंशुल तथा ऊना जिला की पायल रानी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। पुरूष व महिला वर्ग में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 71 सौ, 61 सौ तथा 51 सौ रुपये की नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन में अन्य दस धावक व धाविकाओं को भी एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन ईनामी राशि प्रदान की गई।

इसी मैराथन प्रतियोगिता के अंडर-16 लड़कियों के वर्ग में आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ में बिलासपुर जिला की रिदिमा पहले, मंडी जिला की सोनल दूसरे तथा ऊना की प्राची चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। इन तीनों प्रतिभागियों को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 41 सौ, 31 सौ तथा 21 सौ रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दस अन्य धाविकाओं को भी एक-एक हजार रूपये की सांत्वन्ना राशि प्रदान की है।

मैराथन प्रतियोगिता के अंडर-16 लडक़ों के वर्ग में आयोजित 7 किलोमीटर दौड में ऊना जिला के शशांक, अक्षय व अभिषेक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन तीनों विजेताओं को क्रमश: 41 सौ, 31 सौ और 21 सौ रूपये की इनामी राशि प्रदान की। इसी वर्ग में दस अन्य धावकों को भी एक-एक हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य छात्र स्कूल आशीष कोड़ा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य छात्रा स्कूल खजान चंद, गिरीश धरवाल, बलदेव ठाकुर, प्रदीप कुमार, रविकांत, भूपेंद्र ठाकुर, विक्रम सिंह, मनोहर ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित खेल आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम