मंडी में 6 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी, उपायुक्त ने की सतर्क रहने की अपील

मंडी में 6 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी, उपायुक्त ने की सतर्क रहने की अपील

रेड अलर्ट जारी, नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंडी जिले में 5 जुलाई से 9 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। विशेष रूप से 6 जुलाई दोपहर से 7 जुलाई दोपहर तक वर्षा की तीव्रता सर्वाधिक रहने की चेतावनी दी गई है। इस अवधि के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और अत्यंत भारी वर्षा की संभावना भी जताई है।

5 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 7 और 8 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 जुलाई को भी मौसम की स्थिति संवेदनशील बनी रहने की संभावना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नागरिकों से अत्यंत सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों, नालों, और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के समीप न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी प्रशासनिक अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग