आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए अब 4 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

 आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए अब 4 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

खराब मौसम के कारण बदली तिथि


मंडी बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में ये साक्षात्कार 8 अगस्त को होने थे, लेकिन खराब मौसम और मार्गों के बाधित होने के कारण अब यह 4 सितंबर, 2025 को प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैणी ने जानकारी दी कि यह साक्षात्कार उनके कार्यालय परिसर में लिए जाएंगे। यह पद आंगनवाड़ी केंद्र बिनोल, धार, पंजेठी, मंगवाई-दो, रूहज, गदयाहण, पुरानी मंडी-एक, मन्याणा-एक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोअर सुहढ़ा-तीन, लोअर सम्मखेतर-एक, भलाणा, थट्टा, तरयाम्बला तथा भ्यूली-दो में भरे जाने हैं। यह केंद्र पर्यवेक्षक वृत्त शिवावदार, सदर, तल्याहड़, टारना, कटिण्डी, कटौला और पंडोह के अंतर्गत आते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर