गोहर में किसानों को ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित

 गोहर में किसानों को ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित


आधुनिक तकनीकों से फसल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पहल

मंडी उपमंडल गोहर में ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से आठ सिंचाई परियोजना स्थलों पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित किए। इनमें एफआईएस सुरथी-थाची, गद्दीमन-मझोठी, देओली-देलग टिक्करी, बरजोहडू-कोट, सन्दोआ, खरखन खड्ड-लेहोटी, नोगी खड्ड-काण्डलू और काण्डलू-बिठरी शामिल हैं।

इस अवसर पर लगभग 125 किसानों को बीज उपलब्ध कराए गए। ऑफ सीजन बीज ऐसी किस्मों के होते हैं जो मौसम और तापमान के उतार-चढ़ाव को सहन कर, सामान्य समय के अलावा भी बेहतर उपज देते हैं। इनसे किसान गर्मी और बरसात में भी फसल ले पाते हैं, जिससे उन्हें बेहतर बाज़ार मूल्य और अतिरिक्त आमदनी मिलती है।

बीपीएमयू टीम ने किसानों को लाइन बुआई और स्टेकिंग तकनीकों को अपनाने की सलाह दी, जिससे पौधों की वृद्धि, फलियों की गुणवत्ता और उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। साथ ही फसल की समय-समय पर निगरानी, कीट व रोग नियंत्रण तथा जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की भी हिदायत दी गई।

किसानों ने इस पहल के लिए जाइका और बीपीएमयू का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश