सुकेती खड्ड से भूमि कटाव रोकने को ग्राम पंचायत छातडू की पहल

 सुकेती खड्ड से भूमि कटाव रोकने को ग्राम पंचायत छातडू की पहल

किसानों की उपजाऊ जमीन पर संकट, पंचायत ने क्रेट वाल निर्माण की मांग उठाई


नेरचौक : अजय सूर्या /

ग्राम पंचायत छातडू की मासिक बैठक आज पंचायत प्रधान श्रीमती सत्या देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी नौ सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत ने स्थानीय किसानों से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श किया – वार्ड संख्या 7, जरनू टावा स्थित सुकेती खड्ड में लगातार हो रहे भूमि कटाव।


सैकड़ों बीघा भूमि बह चुकी


बैठक में पारित प्रस्ताव संख्या 4 के अनुसार, सुकेती खड्ड के निरंतर कटाव से अब तक किसानों की सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है। पंचायत सदस्यों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में न केवल किसानों की जमीन, बल्कि पूरे गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा सकता है।


क्रेट वाल निर्माण पर सर्वसम्मति


पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल क्रेट वाल (सुरक्षात्मक दीवार) का निर्माण करवाया जाए। इस निर्माण से न केवल भूमि कटाव पर रोक लगेगी बल्कि किसानों की बची हुई खेती योग्य भूमि सुरक्षित रह सकेगी।


जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील


पंचायत ने जिला मंडी के उपायुक्त से आग्रह किया है कि ग्राम पंचायत छातडू के वार्ड संख्या 7, मुहाल कुम्मी (जरलू) में क्रेट वाल लगाने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं। पंचायत का कहना है कि यह कार्य आपदा प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका, दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है।


किसानों की चिंता


गांव के किसानों का कहना है कि हर बरसात के मौसम में सुकेती खड्ड उफान पर आ जाती है और तेज बहाव में खेत, बगीचे और चारागाह भूमि बहकर चली जाती है। इससे उनकी आजीविका पर प्रत्यक्ष खतरा उत्पन्न हो गया है। किसानों ने भी प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की है।


पंचायत का संकल्प


पंचायत प्रधान श्रीमती सत्या देवी ने कहा कि "हमारी प्राथमिकता गांव की भूमि और लोगों की सुरक्षा है। पंचायत ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है और हम उम्मीद करते हैं कि जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करेगा।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित