हरनोटा के ज्योऱ गांव में बड़ी चोरी, चोर ले उड़े सोना-चांदी व नकदी, CCTV में कैद हुए आरोपी

हरनोटा के ज्योऱ गांव में बड़ी चोरी, चोर ले उड़े सोना-चांदी व नकदी, CCTV में कैद हुए आरोपी 

जवाली (भरमाड़ से राजेश कतनौरिया की रिपोर्ट):

उपमंडल जवाली में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला ग्राम पंचायत हरनोटा के तहत आने वाले ज्योऱ गांव से सामने आया है, जहां गत रात अज्ञात चोरों ने एक बड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया।

वारदात कैसे हुई?

मिली जानकारी के अनुसार, ज्योऱ गांव निवासी बंसीलाल के घर में देर रात चोर पीछे की दीवार फांदकर दाखिल हुए। घर के भीतर प्रवेश करने के बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

चोरी गया सामान:

करीब 30 तोले चांदी

3 तोले सोना

लगभग 50,000 रुपये नकद

सुबह जब परिवार ने घर का मुख्य दरवाज़ा और ताले टूटे हुए देखे तो मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

बंसीलाल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना जवाली को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान तीन लोगों को घर का सामान उठाकर ले जाते हुए CCTV फुटेज में कैद पाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

बढ़ रही हैं चोरी की वारदातें

स्थानीय लोगों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। करीब एक महीने पहले ग्राम पंचायत भोल खास में भी चोरी हुई थी, जहां दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के घर से चोर माल समेटकर फरार हो गए थे। उस घटना में भी चोर CCTV कैमरों में दिखाई दिए थे, लेकिन अब तक किसी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

लोगों की मांग

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस को सख्ती बढ़ानी चाहिए ताकि चोरों के हौसले पस्त हों और आम जनता चैन की नींद सो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित