पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे वैटलैंड दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। - Smachar

Header Ads

Breaking News

पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे वैटलैंड दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे वैटलैंड दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 




नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

हिमाचल वैटलैंड प्राधिकरण शिमला के सौजन्य से पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित कर विश्व वैटलैंड दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डी सी राणा भाप्रसे सदस्य सचिव हिमकोस्ट एवं वैटलैंड प्राधिकरण ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह में पंहुचने मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को रंगमय बना दिया। मुख्य अतिथि डी सी राणा ने पौंग झील रामसर साईट वैटलैंड के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी दिलाई गई। इससे पहले 30 जनवरी को स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जबकि पहली फरवरी को पौंग झील में विचरणे वाले पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करवाई गई। और दो फरवरी को वैटलैंड एवं पर्यावरण पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। नारा प्रतियोगिता में नगरोटा सूरियां की छात्रा अदिति प्रथम व इशा दूसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में नगरोटा सूरियां का छात्र ध्रुव प्रथम,वरियाल स्कूल का गुरवाज दूसरे व सकरी से विद्या तीसरे स्थान पर रही।डेक्लेमेशन में नगरोटा सूरियां की अवनीत कौर प्रथम,आर्य भक्कल दूसरे व नंदिनी तीसरे स्थान पर रही।इन प्रतियोगिताओं में वैटलैंड से सटे आस-पास के 13 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रवि शर्मा वैज्ञानिक अधिकारी, सुनंदा पठानिया वैज्ञानिक अधिकारी,रिशव राणा वरिष्ठ सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, रेणु बाला वरिष्ठ सहायक वैज्ञानिक अधिकारी,डी ई ओ सुमन बाला, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश मैहरा,प्रोग्राम समन्वयक नरेंद्र जंवाल, राजकीय डिग्री कॉलेज नूरपुर के प्रोफेसर राकेश कुमार उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं