बजट क्वेस्ट" के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय बजट संवाद से जोड़ने की पहल, पीएम मोदी तक संवाद पहुंचाने का अवसर
बजट क्वेस्ट" के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय बजट संवाद से जोड़ने की पहल, पीएम मोदी तक संवाद पहुंचाने का अवसर
मंडी : अजय सूर्या /
बजट क्वेस्ट" के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय बजट संवाद से जोड़ने की पहल मेरा युवा भारत मंडी द्वारा युवाओं को देश की आर्थिक नीतियों, बजट प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से "बजट क्वेस्ट" एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच के रूप में सामने आया है। यह पहल युवाओं को अपने विचार, सुझाव और दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करती है। जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में न केवल बजट संबंधी जानकारी बढ़ेगी, बल्कि उनमें विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मक अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक सहभागिता की भावना भी विकसित होगी। भारती मोंगरा ने विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध करते कहा कि वे इस जानकारी का व्यापक प्रसार करें तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह पहल युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध होगी।


कोई टिप्पणी नहीं