पैत्रिक गांव बलोह में शहीद नायक अतुल शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई - Smachar

Header Ads

Breaking News

पैत्रिक गांव बलोह में शहीद नायक अतुल शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

 पैत्रिक गांव बलोह में शहीद नायक अतुल शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई


शहीद नायक अतुल शर्मा को पैत्रिक गांव बलोह समशान घाट दी सलामी किया शोक शस्त्र और रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का रखा शांतिमौन- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा

बिलासपुर 

1- मेजर नवीन शर्मा 16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट के नेतृत्व में सम्मान गार्ड ने दी शहीद अतुल शर्मा को दी शोक सलामी किया शोक शस्त्र जो परिवार रिस्तेदार सहित गांव इलाका वासियों के लिए दु:ख के एक भारी क्षति हुई परंतु एक भारतीय जवान को सम्मान मिलता देख गौरव महसूस कर रहे थे

2- कमांड हैडक्वाटर कमांडर चंडीमंदिर व पेरेंट्स युनिट 26 मीडियम रेजिमेंट जिला सैनिक कल्याण विभाग के सुप्रीडैंट विनोद कुमार अधिकारी कुलविंदर सिंह की तरफ से भेजी थी सम्मान गार्ड स्टेडियम हैडक्वाटर जालंधर सभी की तरफ से रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट शांतिमौन रखा गया

3- 16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट के नायक अतुल शर्मा (सपुत्र श्री अश्वनी कुमार गांव बलोह बरर्ठीं झंडुता बिलासपुर हि०प्र०) का कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर में निधन- रामपाल शर्मा

4- भारतीय सेना के एक होनहार जाबांज सैनिक की सर्विस 6 साल और उम्र 25 साल युवा अवस्था में ही परिवार व भारतीय सेना का साथ छोड़कर ग़मगीन महौल बनाकर चले गए अंतिम विदाई संस्कार कल सुबह 05-02-2026 को 10:30 वजे पैत्रिक गांव बलोह भल्लू पुल शाहतलाई रोड पुल के नजदीक शुक्र खड में दिया गया

  5- एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के वैटरन सैनिक व बरर्ठीं ईकाई के वेटरन्स सभी इस शोक संस्कार अंतिम विदाई पर पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर भावुकतापूर्ण श्रद्धांजली दी जाएगी


   हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज मामा के पोते नायक अतुल शर्मा जो भारतीय सेना की 16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट सेवारत थे नायक अतुल शर्मा का अकास्मिक निधन होने पर परिवार रिस्तेदार सहित गांव समाज में शोक की लहर हो चुकी है।

    नायक अतुल शर्मा का दाह संस्कार अतुल शर्मा के जिला बिलासपुर तहसील झंडुता पैत्रिक गांव बलोह से भल्लू पुल के नजदीक शुक्र खड पर कल सुबह 05-02-2026 को 10;30 वजे किया गया।

संसारिक बंधन से मुक्त होकर अंतिम विदाई संस्कार लेकर रुखसत हो गए वह लेह लद्दाख अति दुर्गम इलाके सेवारत थे परन्तु वहां अकसीजन की कमी से अचानक चक्कर से वेहोश होने पर तुरन्त आर आर हास्पिटल पंहुचाया परन्तु काफ़ी इलाज व मशक्कत के बाद अंतिम विदाई पर चले गये

एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर व बरर्ठीं इलाके की इकाई लीग के वेटरन्स सैनिक इस मौके पर पुष्प अर्पित करने व 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर अंतिम विदाई संस्कार पर पहुंचने का कष्ट करें। भगवान से प्रार्थना है कि नायक अतुल शर्मा की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुःखद घड़ी पर सहन शक्ति प्रदान करे।


          

नायक अतुल कुमार शर्मा अमर रहे अमर रहे अमर रहे के नारे लगातार लगते रहे

भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से मौहल गुंजायमान हुआ

   वैटरन सैनिक जिला बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा, कैप्टन अमरनाथ धीमान इकाई अध्यक्ष सुबेदार मेजर कुलवंत पटियाल सचिव सुबेदार राज कुमार पटियाल कैप्टन मुख्तियार सिंह सुबेदार नानक चंद कैप्टन सोहन लाल मन्हास इकाई अध्यक्ष सुबेदार रणजीत सिंह सुबेदार वचन सिंह चंदेल सुबेदार व इलाके के बहुत से वैटरन सैनिकों ने शोक संतप्त दाह-संस्कार पर हाजिर रहे


कोई टिप्पणी नहीं