चम्बा ऐतिहासिक शिव पूजन ( नुआले ) में गद्दी नेता अमित भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ! - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा ऐतिहासिक शिव पूजन ( नुआले ) में गद्दी नेता अमित भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की !

 चम्बा ऐतिहासिक शिव पूजन ( नुआले ) में गद्दी नेता अमित भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की !


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

 गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच चम्बा की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य शिव नुआला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारद्वाज बैंकट हॉल हरदासपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर युवा गद्दी नेता अमित भरमौरी ने शिरकत कर अपनी ओर से गदृदी संस्कृति एवं विकास मंच को 

ग्यारह हजार की राशि प्रदान की और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इससे पहले मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे अमित भरमौरी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सरवन शर्मा द्वारा अमित भरमौरी को शॉल टोपी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जहां पारंपरिक परंपरा के तहत 

शिव पूजन के साथ साथ लोकगायक जितेंद्र पंकज शर्मा ने बेतरतहीन प्रस्तुति देकर गद्दी संस्कृति का मान बढ़ाया। तो वहीं 

पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि उन्हें गर्व है वह उस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं जिनके अराध्य महादेव हैं। इसकी जानकारी गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच के जिलाध्यक्ष सरवण कुमार ने दी। इस मौके पर कई गद्दी नेता अधिकारी, कर्मचरियों ने भी इसमें अपनी भागदारी सुनिश्चित करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं