बाल कलाकार आशवी धीमान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट - Smachar

Header Ads

Breaking News

बाल कलाकार आशवी धीमान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

 बाल कलाकार आशवी धीमान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट


6 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश की बाल कलाकार आशवी धीमान ने माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आशवी की छोटी आयु में हिमाचल की संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

आशवी धीमान हिमाचल की ऊभर्ती हुई बाल कलाकार हैं जिन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में योगदान मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री का यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत प्रेरणाय बल्कि युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने वाला कदम भी है।आशवी ने 18 महीना में 150 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं