भाजपा ने समर्पण दिवस पर किया दीनदयाल को नमन मंडी : अजय सूर्या / - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा ने समर्पण दिवस पर किया दीनदयाल को नमन मंडी : अजय सूर्या /

भाजपा ने समर्पण दिवस पर किया दीनदयाल को नमन


मंडी : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी को जिला कार्यालय में “समर्पण दिवस” के रूप में संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला के सभी पदाधिकारी, स्थानीय सदर मंडल के पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  निहालचंद शर्मा  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के जीवन, उनके आदर्शों एवं ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल  का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मांचली ठाकुर एवं जिला महामंत्री करण कोंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं