रोशनियों के बीच शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन संध्या का आयोजन, प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हुई जनत

 रोशनियों के बीच शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन संध्या का आयोजन, प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हुई जनत


 मंडी : अजय सूर्या 

इस बार इंदिरा मार्केट में स्थित संकन गार्डन में करवाई जा रही सांस्कृतिक संध्याओं की कुछ गतिविधियां

बीती शाम को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया शास्त्रीय संगीत संध्या का शुभारंभ

आज आयोजित होगी भजन संध्या, गायक अभिषेक सोनी देंगे प्रस्तुती

छोटी काशी मंडी में आगामी 16 फरवरी से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं 10 फरवरी की शाम से शास्त्रीय संगीत के साथ शुरू हो गई हैं। इस बार इन गतिविधियों का आयोजन इंदिरा मार्केट में स्थित ऐतिहासिक संकन गार्डन के खुले मंच पर किया जा रहा है। रंगीन रोशनियों के बीच बीती शाम को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दीप प्रज्वलित कर शास्त्रीय संगीत संध्या का शुभारंभ किया। जिसमें संगीत, नृत्य और वादन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय एवं उभरते कलाकारों ने घुंघरुओं की झंकार और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आज शाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक अभिषेक सोनी अपनी प्रस्तुती देंगे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पहले इन कार्यक्रमों का आयोजन कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में किया जाता था। लेकिन यहां की दूरी अधिक होने के चलते दर्शक कम मात्रा में ही पहुंच पाते थे। इस बार संगीत से जुड़ी कुछ गतिविधियों को इंदिरा मार्केट में स्थित संकन गार्डन में किया जा रहा और जिससे यहां भीड़ भी जुट रही है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह लोगों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।


वहीं शांस्त्रीय संगीत संध्या में कथक नृत्य के रूप में अपनी प्रस्तुती देने वाले कलाकार जितेंद्र और दिनेश गुप्ता ने जिला प्रशासन का धन्यावाद करते हुए भविष्य में भी रंगमंच से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करने की अपील की है। साथ हर इन्होनें कहा कि यदि युवा भी इन गतिविधियों में का हिस्सा बनेंगे तो नशे जैसी बुराइयों से भी बचे रहेंगे।


इस मौके पर डॉ मनु गुप्ता (आईएएस प्रोबेशनर), उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, साहित्यकार दिनेश धर्मपाल, जगदीश कपूर, रूप उपाध्याय, उमेश गौतम, रुपेश्वरी शर्मा, चंपा शर्मा, मुरारी शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,