प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र काफी सालों से बंद पड़ी रेल सेवा वाहली को लेकर को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र काफी सालों से बंद पड़ी रेल सेवा वाहली को लेकर को
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज एक प्रेस विज्ञाप्ति मे बताया कि लोगों के दवाब में उन्होंने फिर दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का आज फ़ैसला लिया हैl विश्वकर्मा ने बताया कि 15 मार्च तक यदि ट्रेनें नहीं चलती तो फिर 7 मार्च से जगह जगह धरना प्रदर्शन केंद्र करेंगेl एन डी ए की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश में हिमाचल विरोधी साबित करने का अभियान चलाएंगे।इस अभियान में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण के सदस्य और भारत जोड़ो अभियान के केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्य डाक्टर अशोक सोमल भी इस अभियान को गति देंगे।यह आंदोलन तब तक चलेगा जव तक ट्रेनें बहाल नहीं हो जाती।पीसी विश्वकर्मा ने वताया कि महाप्रबंधक उत्तरी रेलवे ने जव दिल्ली में उनसे मिला था तब उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि ट्रेनें जनवरी के अंतिम सप्ताह तक चल पड़ेगी l पीसी विश्वकर्मा ने यह भी बताया कि जनवरी बीत जाने के बाद उन्होंने संपर्क किया तो बताया कि नियंत्रक रेलवे सेफ्टी को चिट्ठी लिख दी है कि निरीक्षण करें और ट्रैक की फिटनेस रिपोर्ट दें।महाप्रबंधक ने बताया था कि कंट्रोलर सेफ्टी एक स्वायत्त ऑथोरिटी है जिसे आदेशित नहीं कर सकते।पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है कि नियंत्रक रेलवे सेफ्टी को आदेश दें कि जल्द इस मामले का निरीक्षण करें ताकि ट्रेनों की बहाली का रास्ता साफ हो जाए।।पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि 1 मार्च तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण नहीं हुआ तो 2 मार्च को हिमाचल प्रदेश में नगरोटा सुरियां बाजार वन्द करके जन प्रदर्शन करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं