भाजपा ने की विधानसभा बल्ह के पदाधिकारियों की बैठक - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा ने की विधानसभा बल्ह के पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा ने की विधानसभा बल्ह के पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा प्रदेश संघठन महामन्त्री सिधार्थन ने ली पदाधिकारियों की बैठक


पानी और बिजली को तरस रही जनता: इंद्र सिंह गाँधी

सुक्खू सरकार से सभी वर्ग दुखी: इंद्र सिंह गाँधी

 नेरचौक : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी की बल्ह विधानसभा के अंतर्गत नेरचौक एवं बल्ह मंडलों की संयुक्त बैठक परमार पैलेस, नेरचौक में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिधार्थन ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

बैठक का शुभारंभ मंडल अध्यक्षों द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। भाजपा जिला प्रभारी बलदेव भंडारी ने मंडल स्तर पर किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा मंडी जिला में मजबूत स्थिति में है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।

बल्ह विधानसभा के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में दूसरी बार कमल का फूल खिला है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत के कारण संभव हुई। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा बल्ह विधानसभा में अनेक विकास कार्य प्रारंभ किए गए थे।

इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नेरचौक में स्थापित बिजली डिवीजन को बंद करने का कार्य वर्तमान सरकार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त नेरचौक मेडिकल महाविद्यालय को कमजोर करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर क्षेत्रीय विकास की उपेक्षा का आरोप लगाया।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिधार्थन ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, जिला प्रभारी बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कुलदीप, जिला महामंत्री माँचली, करण,मंडल महामंत्री पवन कुमार, धमेसर ठाकुर, मनीष सैनी, संजय ठाकुर, डॉ. वंदना जग्गी, पाल वर्मा, राकेश वालिया सहित मंडलों के महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं