शिवरात्रि पर छोटी काशी में निकली लघु जलेब, हवन-पाठ के साथ हुआ शिवरात्रि का पूजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

शिवरात्रि पर छोटी काशी में निकली लघु जलेब, हवन-पाठ के साथ हुआ शिवरात्रि का पूजन

शिवरात्रि पर छोटी काशी में निकली लघु जलेब, हवन-पाठ के साथ हुआ शिवरात्रि का पूजन

परंपराओं का निर्वहन करते हुए छोटी काशी में मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व


मंडी : अजय सूर्या /

डीसी मंडी ने किया देवी-देवताओं का पूजन, भूतनाथ मंदिर में डाली पूर्णाहूति

कल से शुरू होगा छोटी काशी मंडी का सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

डिप्टी सीएम करेंगे शुभारंभ, आज शाम को काशी पर तर्ज पर होगी भव्य ब्यास आरती

छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि का महापर्व परंपराओं के निर्वहन के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष पर एक लघु जलेब भी निकाली गई जो राज माधव राय मंदिर से शुरू होकर बाबा भूतनाथ मंदिर तक गई। इससे पहले डीसी मंडी ने राज माधव राय मंदिर के बाहर प्राचीन हवनकुंड में परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूजा-पाठ किया। उपरांत इसके उन्होंने अन्य प्रमुख मंदिरों और देवी-देवताओं के पास जाकर उनका विधिवत पूजन किया। बाद में दोबारा राज माधव राय मंदिर पहुंचे और यहां से लघु जलेब के साथ बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद यहां चल रहे हवन-पाठ में पूर्णाहूति डालकर सभी के लिए मंगलकामना की। डीसी मंडी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कल से छोटी काशी मंडी की सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होगा जिसका शुभारंभ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। दोपहर बाद राज माधव राय मंदिर से भव्य जलेब निकलेगी जो पड्डल मैदान में जाकर संपन्न होगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि इस बार मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर की झलक को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह ब्यास आरती आज शाम पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण में ब्यास नदी के तट पर की जाएगी। इसे काशी से आए उन पंडितों द्वारा किया जाएगा जो वहां गंगा आरती करते हैं। इसके साथ ही शिव तांडव और लेजर शो का आयोजन भी होगा। उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में अपने परंपरागत परिधानों में शिरकत करने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं