पेंशन जारी न होने पर परिवहन पेंशनरों का रोष, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी - Smachar

Header Ads

Breaking News

पेंशन जारी न होने पर परिवहन पेंशनरों का रोष, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

 पेंशन जारी न होने पर परिवहन पेंशनरों का रोष, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी


   हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा के जॉन पालमपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 16 .02.2026 को सुबह 10:00 बजे अशोक सूद अध्यक्ष पालमपुर जॉन की अध्यक्षता में बस स्थान पालमपुर में संपन्न हुई जिसमें  बृज पाल सिंह उपाध्यक्ष तथा  रमेश रैना महामंत्री जिला कांगड़ा दलजीत सिंह सचिव पालनपुर जॉन विशेष रूप से उपस्थित रहे 

बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत होकर निगम प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार के प्रति गहरा शोक प्रकट किया क्योंकि दिनांक 16.02.2026 तक भी पेंशनरों को माह जनवरी 2026 की पेंशन जारी नहीं की गई जिसमें सभी पेंशनरों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं निगम के पेंशनरों को 01.01.2016 से कोई भी वित्तीय लाभ का एरियर नहीं दिया जा रहा है ना ही 3 वर्षों से चिकित्सा भत्ता बिलों की अदायगी की जा रही है जिससे पेंशनर अपना इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं पैसे के अभाव में इलाज न होने पर दवाइयां के बिना जिला कांगड़ा में लगभग 14 पेंशनर स्वर्ग सिधार गए हैं परंतु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी प्रदेश के सभी पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता माह नवंबर में जारी किया गया तथा निगम के कार्यरत कर्मचारियों को भी 3% महंगाई भत्ता जारी कर दिया परंतु पेंशनरों को आज तक महंगाई भत्ता देना शायद सरकार भूल गई है

अतः सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रदेश सरकार से पुनः अनुरोध किया कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार जो किया जा रहा है बंद करके समय पर पेंशन तथा सभी प्रकार के एरियर तुरंत जारी करने की अनुकंपा करें अन्यथा पेंशनरों द्वारा सड़क पर उतरकर आंदोलन जारी करते हुए विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसका सारा उत्तरदायित्व सरकार निगम प्रबंधन का होगा 

 देवराज निरीक्षक और  सतेंद्र कुमार चालक पद से सेवानिवृत हुए हैं ने आज परिवहन कल्याण मंच की सदस्यता ग्रहण की उनका कल्याण मंच में स्वागत है 

बैठक में   दलजीत सिंह सचिव पालनपुर जॉन. प्राण किशन उपाध्यक्ष. सुरेंद्र ठाकुर. बिहारी लाल. राकेश शर्मा. प्रीतम चंद. ओमप्रकाश. राजकुमार. बृजमोहन. दलजीत पटियाल .अंबिका प्रसाद .राजेंद्र कुमार इत्यादि लगभग 55 सदस्यों ने भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं