“नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस ने चंबा जिला के दो युवकों को 717 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया ” - Smachar

Header Ads

Breaking News

“नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस ने चंबा जिला के दो युवकों को 717 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया ”

 “नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस ने चंबा जिला के दो युवकों को 717 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया ”


 नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आज पुलिस चौकी सदवां क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अम्ल में लाई गई। यह जानकारी पुलिस जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह वर्मा ने देते हुए बताया कि

नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान समय सदवां चौक पर एक मोटरसाइकिल नंबर HP-48B-6260 को जांच हेतु रोका गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें मौके पर काबू किया गया।तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति के पिट्ठू बैग से 717 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जिनके नाम इस प्रकार 1. लाल हुसैन पुत्र नेक मोहम्मद निवासी गांव मलेठी जिला चम्बा, उम्र 20 वर्ष व 2. मोहम्मद शरीफ पुत्र मूसा निवासी गांव भलू जिला चम्बा, उम्र 25 वर्ष हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं l इस mamlमें थाना नूरपुर में एफ आई आर नंबर 47/2026 दिनांक 16.02.2026 के तहत धारा 20, 25 व 29 एन डी एन्ड पी एस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी हैl

कोई टिप्पणी नहीं