राष्ट्रीय भारोतोलन चैंपियनशिप मे हिमाचल के नक्की परगना खन्नी के शुवंश ने स्वर्ण पदक जीत कर हिमाचल का नाम गौरवमय किया - Smachar

Header Ads

Breaking News

राष्ट्रीय भारोतोलन चैंपियनशिप मे हिमाचल के नक्की परगना खन्नी के शुवंश ने स्वर्ण पदक जीत कर हिमाचल का नाम गौरवमय किया

राष्ट्रीय भारोतोलन चैंपियनशिप मे हिमाचल के नक्की परगना खन्नी के शुवंश ने स्वर्ण पदक जीत कर हिमाचल का नाम गौरवमय किया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर राष्ट्रीय भारोतोलन चैंपियनशिप युथ, बॉयज गर्ल्स जूनियर और सीनियर्स मैन एंड वूमेंस जोकि जादव फार्म हॉउस मोदीनगर उत्तर प्रदेश में 4फरबरी से 14फरबरी तक आयोजित हुई l इसमे देश भर के भारोतोलकों ने भाग लिया l इस प्रतियोगिता में आज 110 किलोग्राम भार बर्ग में हिमाचल प्रदेश के शुवंश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 314 किलोग्राम बजन उठा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन तकनीक के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।

यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।गौरतलब है कि शुवंश ठाकुर आजकल रेलबे में कोलकाता में कार्यरत हैं उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच, इंटरनेशनल रेफरी डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ राजकुमार जमबाल और माता पिता को दिया है हिमाचल प्रदेश भारोतोलन संघ के सभी सदस्यों ने शुवंश ठाकुर को बधाई दी है l शुवंश हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्की खन्नी( परगना )के निवासी हैं l

कोई टिप्पणी नहीं