ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल चैलचौक में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल चैलचौक में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित

 ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल चैलचौक में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित


नेरचौक : अजय सूर्या /

 ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल चैलचौक में स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों पर आधारित एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अनुपमा सिंह (पूर्व प्रो–वीसी, एसपीयू) उपस्थित रहीं। विद्यालय के चेयरमैन रितेश गुप्ता, मोनिशा गुप्ता तथा प्रधानाचार्य दिग्देश ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में अभिनव प्रथम, मन्नत द्वितीय व लिज़ा तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पारव रावत प्रथम, मयंक द्वितीय व कृतिका तृतीय, जबकि सीनियर वर्ग में स्नेहा ठाकुर प्रथम, भार्गव सोनी द्वितीय व दीपिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, लोकगीत व योग प्रस्तुतियों से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने एआई एवं विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं