महिलाओं का वित्तीय तौर पर सशक्त होना जरूरी: अनुपम

महिलाओं का वित्तीय तौर पर सशक्त होना जरूरी: अनुपम

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला:-  भारतीय रिजर्व बैंक, हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता की महत्वाकांक्षी भूमिका को स्वीकार करता है। जब महिलाएँ वित्तीय रूप से सशक्त होती हैं, तो वे अपने व्यक्तिगत वित्त के बारे में बेहतर निर्णय लेने के लिए सक्षम होती हैं और इससे उनके परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी होता है। 

वीरवार को मैकलोडगंज में भारतीय रिजर्व बैंक, शिमला द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के एक वित्तीय साक्षरता शिविर में बतौर मुख्यातिथि क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने कहा कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 का थीम वित्तीय समझदारी-समृद्ध नारी है, जो महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण और उनकी भूमिका को उजागर करता है। यह अभियान भारतीय रिजर्व बैंक के प्रयासों के तहत, हर वर्ष वित्तीय विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम में शिविर में श्री शिव कुमार यादव, बैंकिंग ऑम्ब्ड्स्मैन, भारतीय रिजर्व बैंक, श्री आतिश अनंत, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक तथा बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

क्षेत्रीय निदेशक ने इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के विषय पर आधारित पोस्टर का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में वित्तीय योजनाओं पर जानकारी दी।

इस शिविर में 60 से अधिक महिला गृहिणियों, महिला उद्यमियों, और कामकाजी महिलाओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग