बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


नाहन 

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिला मुख्यालय नाहन के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 100 अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा अहवान किया कि लिंग संदेनशीलता से लैंगिक समानता के मुददों पर जागरूकता बढ़ाऐ और लोगो को उनके व्यवहार एवं विचारों में बदलाव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायता करें।

शिविर के दौरान समन्वयक, कुमारी कृतिका, जिला बाल संरक्षण इकाई नाहन, शमीम शेख, सांख्यकीय सहायक सुरेन्द्र सिंह तथा पर्यवेक्षक प्रदीप भटनागर ने उपस्थित प्रतिभागियों को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, वन स्टाॅप सेंटर, महिलाओं के लिए बने कानून, विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पोषण अभियान - बच्चों के विकास में इसकी महता तथा महिलाओं व किशोरियों में अनीमिया की कमी एवं उसके रोकथाम बारे जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य, डाईट नाहन रीता गुप्ता, सन्तराम, समन्वय ओंकार शर्मा, प्रवक्ता पुनम गुप्ता, काव्या सिन्हा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी