आयुष काढा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार-डॉ.इंदु शर्मा

 आयुष काढा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार-डॉ.इंदु शर्मा

आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन व पांवटा साहिब में क्वाथ शाला आरंभ


नाहन जिला आयुर्वेद अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन व पांवटा साहिब में क्वाथ शाला प्रारम्भ कर दी गई है, जहां सामान्य जन की इम्युनिटी बढाने के लिए आयुष काढा, मधुयष्ठी कषाय सहित अन्य काढ़े बनाकर पिलाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में काढ़े का बड़ा महत्त्व है जिसका प्रयोग पुरातन काल से रोगों से बचाव व इलाज के लिए किया जाता रहा है।

उन्होंने बताया कि क्वाथ जड़ी-बूटीयों के मिश्रण को पानी के साथ धीमी आंच पर लंबे समय तक उबालने के बाद प्राप्त किया जाने वाला फिल्टर्ड काढ़ा है। इसका उपयोग विभिन्न खुराक रूपों में या सीधे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने बताया कि आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। यह आयुष काढा लोगों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है तथा यह नाक, गले व श्वास संबधी समस्याओं के इलाज के लिए फायदेमंद 

है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत