शादी के चार दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने माथे, गले, आंख और नाक में दागी गोलियां

शादी के चार दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने माथे, गले, आंख और नाक में दागी गोलियां

मध्यप्रदेश समाचार

मध्यप्रदेश(ग्वालियार):- अपनी हत्या से कुछ देर पहले ही तनु ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका परिवार उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा रहा है। 52 सेकेंड के इस वीडियो में उसने अपने पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों पर आरोप लगाया था और अपनी जान को खतरा बताया था।

यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है। आपको बता दें कि वीडियो में तनु ने कहा, "मैं विक्की से शादी करना चाहती हूं। पहले मेरा परिवार इसके लिए मान गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। वो मुझे रोज पीटेते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार है।" 

तनु ने वीडियो में जिस भिकम विक्की मवई का जिक्र किया है वो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहता है और तनु के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में था। वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी तनु के घर पहुंचे और विवाद करने वाले पक्षों के बीच समझौता कराया। मामले को सुलझाने के लिए एक सामुदायिक पंचायत भी आयोजित की गई। इस दौरान, तनु ने घर पर रहने से इनकार कर दिया और उसने निवेदन किया कि उसे वन स्टॉप सेंटर (यह सरकार द्वारा संचालित एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है) ले जाया जाए।

हालांकि, उसके पिता ने कहा कि वो अकेले में तनु से बात करना चाहते हैं। महेश के पास देशी कट्टा था और उसने अपनी बेटी के सीने में गोली मार दी। इसी के साथ राहुल ने भी तनु के माथे, गले और उसकी आंख और नाक के बीच की जगह में गोलियां दाग दीं और तनु की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता और चचेरे भाई ने पुलिस और परिवार के सदस्यों पर हथियार तान दिए और आगे भी हिंसा की धमकी दी। 

महेश को काबू कर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन राहुल पिस्तौल लेकर भागने में सफल रहा। बता दें कि तनु की शादी 18 जनवरी को होनी थी और उससे महज चार दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक महेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही राहुल को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस तनु के सोशल मीडिया की भी जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी