देहरा में 51 करोड़ रूपये से होगा पेयजल और बिजली योजनाओं का जीर्णोद्धार

देहरा में 51 करोड़ रूपये से होगा पेयजल और बिजली योजनाओं का जीर्णोद्धार

कांगड़ा समाचार

देहरा(कांगड़ा):-  देहरा में बीते मॉनसून में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल और बिजली योजनाओं के जीर्णोद्धार पर 51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों को नए सिरे से बनाने पर भी 4.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, इन्हें भी बरसात से भारी नुकसान पहुंचा था। 

वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के निर्देश पर जीर्णोद्धार कार्यों के लिए राशि जारी कर दी है। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से क्षतिग्रस्त पानी, बिजली योजनाओं और स्कूल भवनों के पुनरुद्धार के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

वित्त एवं योजना विभाग की ओर से देहरा के करला कोटला स्थित 33केवीए/11केवीए बिजली सब स्टेशन के पुनरुद्धार के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 

जल शक्ति विभाग की विभिन्न क्षतिग्रस्त योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन योजनाओं के दोबारा शुरू होने पर देहरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

हालांकि, इन योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने पर विभाग ने पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है। योजनाओं के पुनरुद्धार से विभाग को सुचारू पेयजलापूर्ति में आसानी होगी। 

प्रदेश सरकार ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज देहरा और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स देहरा के भवन का दोबारा निर्माण करने के लिए क्रमशः 2.50 करोड़ रुपये और 2.45 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। भारी बारिश के कारण बीते मॉनसून में इन स्कूलों के भवनों की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना देहरा ओल्ड, शिवनाथ ख़बली फेज-1 व 2, भांबल, ज्वालामुखी ओल्ड, ठाकुरद्वारा, जालंधर लाहड़, देहरियाँ फेज-2, हरिपुर खैरियाँ, बंगोली, छब्बर, गुलेर बिलासपुर, पायसा, रजियाना, त्रिपल, बड़ा गोपीपुर, हार पुखर, कस्बा भड़ु, नलेटी, सुनहेत, बस्सी घियोरी, चपलाह, धौंटा वेह फेस-1 व 2, बगली छलाई फेज-2, ढलियारा सूरजपुर और चनौर। 

इससे 51 पंचायतों को लाभ होगा। इन सभी योजनाओं में यूवी ट्रीटमेंट व अत्याधुनिक क्लोरीनेशन प्लांट लगेंगे। इनमें से 14 योजनाओं में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी